लोगों की राय

बी ए - एम ए >> एम ए सेमेस्टर-1 - गृह विज्ञान - चतुर्थ प्रश्नपत्र - अनुसंधान पद्धति

एम ए सेमेस्टर-1 - गृह विज्ञान - चतुर्थ प्रश्नपत्र - अनुसंधान पद्धति

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :172
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2696
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

एम ए सेमेस्टर-1 - गृह विज्ञान - चतुर्थ प्रश्नपत्र - अनुसंधान पद्धति

प्रश्न- सामाजिक सर्वेक्षण से आप क्या समझते हैं? इसके प्रमुख प्रकार एवं विशेषताएँ बताइये।

अथवा
सामाजिक सर्वेक्षण की परिभाषा दीजिए।
अथवा
सामाजिक सर्वेक्षण से आप क्या समझते हैं? सामाजिक सर्वेक्षण के प्रमुख प्रकार बताइये।
अथवा
सामाजिक सर्वेक्षण की प्रमुख विशेषताएँ बताइये।
अथवा
सामाजिक सर्वेक्षण की क्या विशेषताएँ हैं?.
अथवा
सामाजिक सर्वेक्षण क्या है?
अथवा
सर्वेक्षण पद्धति की सीमाओं का उल्लेख कीजिये।

उत्तर -

सामाजिक सर्वेक्षण का अर्थ एवं परिभाषाएँ
(Meaning and Definitions of Social Survey)

सामाजिक सर्वेक्षण दो शब्दों से मिलकर बना है सामाजिक + सर्वेक्षण। सामाजिक शब्द का प्रयोक उन तथ्यों, घटनाओं एवं व्यवस्थाओं आदि के विश्लेषण के रूप में होता है, जिन का आविर्भाव मनुष्य के सामाजिक जीवन व्यतीत करने के परिणामस्वरूप हुआ है। सर्वेक्षण शब्द का अंग्रेजी रूपान्तर सर्वे (Survey) है। इस शब्द की उत्पत्ति लैटिन भाषा के निम्न दो शब्दों को मिलाकर हुई है - 'Sur' या 'Sor' एवं 'Veeir' या 'Veoir' जिनका अर्थ क्रमशः 'ऊपर' एवं 'देखना' होता है। सामान्य रूप से इस मौलिक अर्थ में परिवर्तन व परिवर्द्धन कर 'सर्वेक्षण का शाब्दिक अर्थ किसी मूल्य या स्थिति के सम्बन्ध में जाँच करना बताया गया है। कुछ प्रमुख विद्वानों ने इसे निम्न प्रकार परिभाषित किया है

"सही सूचना प्रदान करने के लिए एक आलोचनात्मक निरीक्षण जिसमें किसी घटना या स्थिति का वैज्ञानिक ढंग से निरीक्षण-परीक्षण किया जाता है अथवा विशिष्ट दशा में किसी एक क्षेत्र का अध्ययन करने को सर्वेक्षण कहते हैं।"  - वेब्स्टर

"सामाजिक सर्वेक्षण सामान्यतः सहकारी प्रयास माने गये जोकि जनमत उत्पन्न करने वाली 'सामाजिक समस्याओं के अध्ययन तथा उसके निवारण हेतु वैज्ञानिक विधियों का प्रयोग करते हैं।'   - के लॉग

"एक समुदाय का सर्वेक्षण सामाजिक विकास की एक रचनात्मक परियोजना प्रस्तुत करने के उद्देश्य से किया गया उस समुदाय की दशाओं व आवश्यकताओं का वैज्ञानिक अध्ययन है।'  - बर्गेस

"सर्वेक्षण समाज की व्याधिशास्त्रीय प्रकृति प्रस्तुत तथा तात्कालिक समस्याओं जिनकी निश्चित भौगोलिक सीमाएँ हैं तथा निश्चित सामाजिक प्रभाव तथा महत्व है, के सुधार तथा उपचार का रचनात्मक योजना के निर्माण से सम्बन्धित है।'  - पी. वी. यंग

सामाजिक सर्वेक्षण के प्रमुख प्रकार
(Main Types of Social Survey)

सामाजिक सर्वेक्षण के प्रमुख प्रकार निम्नलिखित हैं-

(i) कार्यवाहक सर्वेक्षण - जब किसी समस्या के सम्बन्ध में तात्कालिक सूचनाएँ एकत्रित करनी होती हैं, तो उसे कार्यवाहक सर्वेक्षण कहा जाता है।
(ii) निदर्शन सर्वेक्षण - सर्वेक्षण का क्षेत्र व्यापक होने पर इस प्रकार का सर्वेक्षण किया जाता है। इसमें कुछ प्रतिनिधि इकाइयों का सर्वेक्षण सम्पूर्ण भाग में से कर लिया जाता है, फिर उन इकाइयों का सर्वेक्षण किया जाता है।
(iii) आवृत्तिपूर्ण सर्वेक्षण - एक घटना का कई बार सर्वेक्षण किया जाता है क्योंकि सामाजिक घटनाएँ गतिशील होती हैं। इस प्रकार एक ही घटना का कई बार सर्वेक्षण करना आवृत्तिपूर्ण सर्वेक्षण  कहलाता है।
(iv) गोपनीय सर्वेक्षण - जिन सर्वेक्षणों को प्रकाशित नहीं किया जाता है वे गोपनीय सर्वेक्षण कहलाते हैं। सरकार द्वारा किये गये सर्वेक्षण कभीकभी गोपनीय रखे जाते हैं।
(v) नगरीय सर्वेक्षण - जो सर्वेक्षण नगरीय जीवन से सम्बन्धित घटनाओं तथा समस्याओं के अध्ययन के लिए किया जाता है वह नगरीय सर्वेक्षण कहलाता है।
(vi) ग्रामीण सर्वेक्षण - जो सर्वेक्षण ग्रामीण जीवन से सम्बन्धित घटनाओं तथा समस्याओं के अध्ययन के लिए किया जाता है। वह ग्रामीण सर्वेक्षण कहलाता है।
(vii) सरकारी सर्वेक्षण - सरकार अथवा उसकी किसी संस्था के द्वारा किया गया सर्वेक्षण सरकारी सर्वेक्षण कहलाता है।
(viii) गैर-सरकारी - सर्वेक्षण व्यक्तिगत अथवा गैर-सरकारी संस्थाओं द्वारा किया गया सर्वेक्षण गैर-सरकारी सर्वेक्षण कहलाता है।
(ix) जनगणना सर्वेक्षण - यह सर्वेक्षण किसी देश की जनसंख्या से सम्बन्धित आँकड़ों को एकत्रित करने के समय किया जाता है। भारत में जनगणना प्रत्येक 10 वर्ष बाद की जाती है, अतः यह सर्वेक्षण भी 10 वर्ष बाद किया जाता है।
(x) प्रयोग सर्वेक्षण - जब किसी योजना को कार्यरूप देने से पहले प्रयोग के रूप में उस योजना का सर्वेक्षण किया जाता है तो इस प्रकार का सर्वेक्षण प्रयोग सर्वेक्षण कहलाता है।
(xi) गुणात्मक सर्वेक्षण - सामाजिक घटनाएँ गुणात्मक प्रकृति की होती हैं। इसके अन्तर्गत मनोवृत्तियाँ, अच्छाई, बुराई, स्वभाव, सुन्दरता व समीपता आदि का सर्वेक्षण किया जाता है।

सामाजिक सर्वेक्षण की प्रमुख विशेषताएँ
(Main Characteristics of Social Survey)

सामाजिक सर्वेक्षण की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं-

(i) सामाजिक सर्वेक्षण एक वैज्ञानिक पद्धति है और इसमें समुदाय की रचना के सामूहिक पक्ष का अध्ययन किया जाता है।
(ii) सामाजिक सर्वेक्षण के अन्तर्गत किये गये समुदाय के अध्ययन की भौगोलिक समुदाय निश्चित होती है।
(iii) सामाजिक सर्वेक्षण में अध्ययन का स्वरूप 'स्थूल अध्ययन' होता है।
(iv) सामाजिक सर्वेक्षण के अन्तर्गत सामाजिक विघटन के कारणों का अध्ययन किया जाता
(v) सामाजिक सर्वेक्षण का अध्ययन क्षेत्र सीमित होता है।
(vi) सामाजिक सर्वेक्षण समस्याओं के अध्ययन में सहायक होता है।
(vii) सामान्य सर्वेक्षण द्वारा निकाले गये निष्कर्षो का सामान्यीकरण नहीं किया जाता है और ये निष्कर्ष सभी स्थानों पर लागू भी नहीं होते है।
(viii) सामाजिक सर्वेक्षण को सहकारी प्रक्रिया भी कहते हैं क्योंकि सर्वेक्षण की प्रक्रिया एक अध्ययन दल द्वारा सम्पन्न की जाती है।
(ix) सामाजिक सर्वेक्षण व्यावहारिक प्रकृति का होता है।
(x) सामाजिक सर्वेक्षण का सम्बन्ध अपराधों, जैसे बेरोजगारी, निर्धनता एवं आत्महत्या आदि से होता है।
(xi) इसका उद्देश्य समाज कल्याण की किसी योजना का निर्माण करना होता है। (xii) यह जीवित प्राणियों से सम्बन्धित है।
(xiii) इसके द्वारा सामाजिक समस्याओं पर तत्कालिक नियंत्रण किया जाता है।
(xiv) यह सामाजिक सुधार के लिए उपाय खोजता है।
(xv) यह उपयोगितावादी प्रकृति का भी होता है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

    अनुक्रम

  1. प्रश्न- अनुसंधान की अवधारणा एवं चरणों का वर्णन कीजिये।
  2. प्रश्न- अनुसंधान के उद्देश्यों का वर्णन कीजिये तथा तथ्य व सिद्धान्त के सम्बन्धों की व्याख्या कीजिए।
  3. प्रश्न- शोध की प्रकृति पर प्रकाश डालिए।
  4. प्रश्न- शोध के अध्ययन-क्षेत्र का विस्तारपूर्वक वर्णन कीजिए।
  5. प्रश्न- 'वैज्ञानिक पद्धति' क्या है? वैज्ञानिक पद्धति की विशेषताओं की व्याख्या कीजिये।
  6. प्रश्न- वैज्ञानिक पद्धति के प्रमुख चरणों का वर्णन कीजिए।
  7. प्रश्न- अन्वेषणात्मक शोध अभिकल्प की व्याख्या करें।
  8. प्रश्न- अनुसन्धान कार्य की प्रस्तावित रूपरेखा से आप क्या समझती है? इसके विभिन्न सोपानों का वर्णन कीजिए।
  9. प्रश्न- शोध से क्या आशय है?
  10. प्रश्न- शोध की विशेषतायें बताइये।
  11. प्रश्न- शोध के प्रमुख चरण बताइये।
  12. प्रश्न- शोध की मुख्य उपयोगितायें बताइये।
  13. प्रश्न- शोध के प्रेरक कारक कौन-से है?
  14. प्रश्न- शोध के लाभ बताइये।
  15. प्रश्न- अनुसंधान के सिद्धान्त का महत्व क्या है?
  16. प्रश्न- वैज्ञानिक पद्धति के आवश्यक तत्त्व क्या है?
  17. प्रश्न- वैज्ञानिक पद्धति का अर्थ लिखो।
  18. प्रश्न- वैज्ञानिक पद्धति के प्रमुख चरण बताओ।
  19. प्रश्न- गृह विज्ञान से सम्बन्धित कोई दो ज्वलंत शोध विषय बताइये।
  20. प्रश्न- शोध को परिभाषित कीजिए तथा वैज्ञानिक शोध की कोई चार विशेषताएँ बताइये।
  21. प्रश्न- गृह विज्ञान विषय से सम्बन्धित दो शोध विषय के कथन बनाइये।
  22. प्रश्न- एक अच्छे शोधकर्ता के अपेक्षित गुण बताइए।
  23. प्रश्न- शोध अभिकल्प का महत्व बताइये।
  24. प्रश्न- अनुसंधान अभिकल्प की विषय-वस्तु लिखिए।
  25. प्रश्न- अनुसंधान प्ररचना के चरण लिखो।
  26. प्रश्न- अनुसंधान प्ररचना के उद्देश्य क्या हैं?
  27. प्रश्न- प्रतिपादनात्मक अथवा अन्वेषणात्मक अनुसंधान प्ररचना से आप क्या समझते हो?
  28. प्रश्न- 'ऐतिहासिक उपागम' से आप क्या समझते हैं? इस उपागम (पद्धति) का प्रयोग कैसे तथा किन-किन चरणों के अन्तर्गत किया जाता है? इसके अन्तर्गत प्रयोग किए जाने वाले प्रमुख स्रोत भी बताइए।
  29. प्रश्न- वर्णात्मक शोध अभिकल्प की व्याख्या करें।
  30. प्रश्न- प्रयोगात्मक शोध अभिकल्प क्या है? इसके विविध प्रकार क्या हैं?
  31. प्रश्न- प्रयोगात्मक शोध का अर्थ, विशेषताएँ, गुण तथा सीमाएँ बताइए।
  32. प्रश्न- पद्धतिपरक अनुसंधान की परिभाषा दीजिए और इसके क्षेत्र को समझाइए।
  33. प्रश्न- क्षेत्र अनुसंधान से आप क्या समझते है। इसकी विशेषताओं को समझाइए।
  34. प्रश्न- सामाजिक सर्वेक्षण का अर्थ व प्रकार बताइए। इसके गुण व दोषों की विवेचना कीजिए।
  35. प्रश्न- सामाजिक सर्वेक्षण से आप क्या समझते हैं? इसके प्रमुख प्रकार एवं विशेषताएँ बताइये।
  36. प्रश्न- सामाजिक अनुसन्धान की गुणात्मक पद्धति का वर्णन कीजिये।
  37. प्रश्न- क्षेत्र-अध्ययन के गुण लिखो।
  38. प्रश्न- क्षेत्र-अध्ययन के दोष बताओ।
  39. प्रश्न- क्रियात्मक अनुसंधान के दोष बताओ।
  40. प्रश्न- क्षेत्र-अध्ययन और सर्वेक्षण अनुसंधान में अंतर बताओ।
  41. प्रश्न- पूर्व सर्वेक्षण क्या है?
  42. प्रश्न- परिमाणात्मक तथा गुणात्मक सर्वेक्षण का अर्थ लिखो।
  43. प्रश्न- सामाजिक सर्वेक्षण का अर्थ बताकर इसकी कोई चार विशेषताएँ बताइए।
  44. प्रश्न- सर्वेक्षण शोध की उपयोगिता बताइये।
  45. प्रश्न- सामाजिक सर्वेक्षण के विभिन्न दोषों को स्पष्ट कीजिए।
  46. प्रश्न- सामाजिक अनुसंधान में वैज्ञानिक पद्धति कीक्या उपयोगिता है? सामाजिक अनुसंधान में वैज्ञानिक पद्धति की क्या उपयोगिता है?
  47. प्रश्न- सामाजिक सर्वेक्षण के विभिन्न गुण बताइए।
  48. प्रश्न- सामाजिक सर्वेक्षण तथा सामाजिक अनुसंधान में अन्तर बताइये।
  49. प्रश्न- सामाजिक सर्वेक्षण की क्या सीमाएँ हैं?
  50. प्रश्न- सामाजिक सर्वेक्षण की सामान्य विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
  51. प्रश्न- सामाजिक सर्वेक्षण की क्या उपयोगिता है?
  52. प्रश्न- सामाजिक सर्वेक्षण की विषय-सामग्री बताइये।
  53. प्रश्न- सामाजिक अनुसंधान में तथ्यों के संकलन का महत्व समझाइये।
  54. प्रश्न- सामाजिक सर्वेक्षण के प्रमुख चरणों की विवेचना कीजिए।
  55. प्रश्न- अनुसंधान समस्या से क्या तात्पर्य है? अनुसंधान समस्या के विभिन्न स्रोतक्या है?
  56. प्रश्न- शोध समस्या के चयन एवं प्रतिपादन में प्रमुख विचारणीय बातों का वर्णन कीजिये।
  57. प्रश्न- समस्या का परिभाषीकरण कीजिए तथा समस्या के तत्वों का विश्लेषण कीजिए।
  58. प्रश्न- समस्या का सीमांकन तथा मूल्यांकन कीजिए तथा समस्या के प्रकार बताइए।
  59. प्रश्न- समस्या के चुनाव का सिद्धान्त लिखिए। एक समस्या कथन लिखिए।
  60. प्रश्न- शोध समस्या की जाँच आप कैसे करेंगे?
  61. प्रश्न- अनुसंधान समस्या के प्रकार बताओ।
  62. प्रश्न- शोध समस्या किसे कहते हैं? शोध समस्या के कोई चार स्त्रोत बताइये।
  63. प्रश्न- उत्तम शोध समस्या की विशेषताएँ बताइये।
  64. प्रश्न- शोध समस्या और शोध प्रकरण में अंतर बताइए।
  65. प्रश्न- शैक्षिक शोध में प्रदत्तों के वर्गीकरण की उपयोगिता क्या है?
  66. प्रश्न- समस्या का अर्थ तथा समस्या के स्रोत बताइए?
  67. प्रश्न- शोधार्थियों को शोध करते समय किन कठिनाइयों का सामना पड़ता है? उनका निवारण कैसे किया जा सकता है?
  68. प्रश्न- समस्या की विशेषताएँ बताइए तथा समस्या के चुनाव के अधिनियम बताइए।
  69. प्रश्न- परिकल्पना की अवधारणा स्पष्ट कीजिये तथा एक अच्छी परिकल्पना की विशेषताओं का वर्णन कीजिये।
  70. प्रश्न- एक उत्तम शोध परिकल्पना की विशेषताएँ बताइये।
  71. प्रश्न- उप-कल्पना के परीक्षण में होने वाली त्रुटियों के बारे में उदाहरण सहित बताइए तथा इस त्रुटि से कैसे बचाव किया जा सकता है?
  72. प्रश्न- परिकल्पना या उपकल्पना से आप क्या समझते हैं? परिकल्पना कितने प्रकार की होती है।
  73. प्रश्न- उपकल्पना के स्रोत, उपयोगिता तथा कठिनाइयाँ बताइए।
  74. प्रश्न- उत्तम परिकल्पना की विशेषताएँ लिखिए।
  75. प्रश्न- परिकल्पना से आप क्या समझते हैं? किसी शोध समस्या को चुनिये तथा उसके लिये पाँच परिकल्पनाएँ लिखिए।
  76. प्रश्न- उपकल्पना की परिभाषाएँ लिखो।
  77. प्रश्न- उपकल्पना के निर्माण की कठिनाइयाँ लिखो।
  78. प्रश्न- शून्य परिकल्पना से आप क्या समझते हैं? उदाहरण सहित समझाइए।
  79. प्रश्न- उपकल्पनाएँ कितनी प्रकार की होती हैं?
  80. प्रश्न- शैक्षिक शोध में न्यादर्श चयन का महत्त्व बताइये।
  81. प्रश्न- शोधकर्त्ता को परिकल्पना का निर्माण क्यों करना चाहिए।
  82. प्रश्न- शोध के उद्देश्य व परिकल्पना में क्या सम्बन्ध है?
  83. प्रश्न- महत्वशीलता स्तर या सार्थकता स्तर (Levels of Significance) को परिभाषित करते हुए इसका अर्थ बताइए?
  84. प्रश्न- शून्य परिकल्पना में विश्वास स्तर की भूमिका को समझाइए।

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book